फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एक साथ गूंजी 4 किलकारियां! महिला ने दिया तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Updated Thu, 09 Jul 2026 01:50 PM IST

एसआरजी अस्पताल एवं झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के राजकीय जनाना अस्पताल में एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया है। यहां झालावाड़ शहर निवासी ज्योति कश्यप, पत्नी अरुण कश्यप ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं। यह प्रसव बुधवार शाम को हुआ। प्रसव के बाद मां की हालत सामान्य है। वहीं, चारों नवजातों का जन्म कम वजन के साथ होने के कारण उन्हें अस्पताल की एनआईसीयू में भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मां स्वस्थ, चारों नवजात डॉक्टरों की निगरानी में
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल मां पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि चारों नवजातों को बेहतर चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। गुरुवार सुबह भी डॉक्टरों ने चारों नवजातों के स्वास्थ्य की समीक्षा की।

24 हजार प्रसव में आता है ऐसा एक मामला
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस तरह का मामला लगभग 24 हजार प्रसव में एक बार देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ के जनाना अस्पताल में उनके कार्यकाल के दौरान यह पहला मामला है, जिसमें एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल मां और चारों नवजात स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें: 22 साल का बेटा तिरंगे में लिपटकर घर लौटा, मां बेहोश; एयरफोर्स जवान आर्यन को नम आंखों से अंतिम विदाई

'भगवान ने उम्मीद से ज्यादा खुशियां दीं'
बच्चों के पिता अरुण कश्यप ने खुशी जताते हुए कहा, "यह सब भगवान की मर्जी है। मैंने तो एक बेटी की ही उम्मीद की थी, लेकिन भगवान ने मुझे तीन बेटियां और एक बेटा दिया है। जो भी दिया है, उसकी खुशी है।" चार बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही परिजनों और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग परिवार को बधाई देने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें