फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: आहोर पुलिस ने 14.730 किलो अवैध गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Updated Mon, 02 Jun 2025 10:32 PM IST

जालौर जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। जिले के आहोर पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 14 किलो 730 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान में तलाशी लेकर अवैध गांजे को जब्त किया, साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी एवं तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना आहोर प्रभारी करण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि केशव नगर आहोर में एक व्यक्ति अवैध गांजे की तस्करी में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस टीम ने 2 जून की सुबह दबिश देकर आरोपी मुकेश कुमार पुत्र आसुराम निवासी हनुमान कॉलोनी आहोर के मकान में तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 किलो 730 ग्राम गांजा प्लास्टिक कट्टे में बरामद हुआ।

पढ़ें: यूपी के आगरा में हुई महिला की हत्या का खुलासा, पिता-पति और जेठ गिरफ्तार; जानें

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच बिशनगढ़ थाना अधिकारी पन्नालाल की ओर से की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें