फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: बिना लाइसेंस बिक रही संदिग्ध कृषि दवाइयों पर कार्रवाई, गोदाम सीज, एफआईआर दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 07:58 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालोर जिले में कृषि विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस बेची जा रही संदिग्ध कृषि दवाइयों की भारी खेप जब्त की है। यह कार्रवाई कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और संयुक्त निदेशक (गुण नियंत्रण) जयपुर के. मंगल के निर्देश पर बुधवार को सायला क्षेत्र में की गई।

जानकारी के अनुसार सायला कस्बे में बुधवार को कृषि विभाग ने बिना लाइसेंस और बिना अनुमति के बेचे जा रहे संदिग्ध कृषि उपयोगी उर्वरकों की भारी खेप जब्त की। यह कार्रवाई कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, संयुक्त निदेशक (गुण नियंत्रण) जयपुर के.के. मंगल तथा संयुक्त निदेशक (विस्तार) जालोर रामलाल जाट के निर्देश पर चलाए जा रहे गुण नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

ये भी पढ़ें- नए जिला कलेक्टर ने किया बाल संरक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण दल जब सायला के पास जीवाणा मार्ग से गुजर रहा था। तभी एक टैक्सी में संदिग्ध बिना मार्किंग के उर्वरक कार्टन लदे देखे गए। शक के आधार पर टैक्सी को रुकवाकर जांच की गई, जिसमें बिना ब्रांड व मार्किंग के संदिग्ध उर्वरक पाए गए। पूछताछ के दौरान टैक्सी में लदे उर्वरकों का भंडारण स्थल सायला के राजाराम नगर स्थित एक गोदाम बताया गया।

जांच दल ने मौके पर पहुंचकर गोदाम को खुलवाया, जहां विभिन्न कंपनियों के बिना अनुमति वाले और संदिग्ध उर्वरक बड़ी मात्रा में पाए गए। गोदाम में मौजूद व्यक्ति विनायक काडु के पास निर्माण, भंडारण और विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके आधार पर पूरे स्टॉक को जब्त कर गोदाम को सीज करने की कार्यवाही शुरू की गई।

मौके पर कृषि विभाग जालोर के सहायक निदेशक सुभाष चंद्र, तीन कृषि अधिकारी और अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। बरामद उर्वरकों के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन दवाइयों/उर्वरकों को राजस्थान में विक्रय की अनुमति नहीं है, जिससे किसानों की फसलों व मिट्टी की सेहत पर गंभीर खतरा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें