फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर में स्कॉलर्स एवार्ड: ग्रामीण क्षेत्र की आठ बेटियों को मिलेगा आठ लाख का सम्मान

Sun, 04 May 2025 09:54 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

रूमा देवी फाउंडेशन और ग्रामीण विकास चेतना संस्थान बाड़मेर और बालोतरा जिले के गांवों की बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए एक नई पहल की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत ‘रूमा देवी सुगणी देवी स्कॉलर्स अवॉर्ड’ के अंतर्गत 8 होनहार बेटियों को एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। फाउंडेशन की अध्यक्ष रूमा देवी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में जानकारी दी।

रूमा देवी ने बताया कि इस वर्ष अक्षरा छात्रवृत्ति के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के साथ ही ‘रूमा देवी सुगणी देवी स्कॉलर्स अवॉर्ड’ के अंतर्गत 8 होनहार बेटियों को, जो मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेंगी, एक-एक लाख रुपये का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही “रूमा देवी-सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति योजना 2025” के तहत 20 से 25 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जरूरतमंद ग्रामीण प्रतिभाओं को हर वर्ष की तरह दी जाएगी। इसके लिए 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ मांगे, 2.5 करोड़ में सौदा, घूस के नोटों पर लगा रंग MLA की उंगलियों पर मिला; ACB का खुलासा
 
‘रूमा देवी सुगणी देवी स्कॉलर्स अवॉर्ड’ ग्रामीण बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी पहल है। इस पुरस्कार के तहत मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने वाली 8 बेटियों को प्रति वर्ष एक लाख रुपये का सम्मान दिया जाएगा। यह अवॉर्ड न केवल उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करेगा, बल्कि उच्च शिक्षा में नई मिसाल कायम करने की प्रेरणा भी देगा, जिससे थार के गांवों की बेटियाँ डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए आगे आएं।

ये भी पढ़ें:  नागौर में भरा गया 21 करोड़ का मायरा, सोना-चांदी, पेट्रोल पंप और जमीन से लेकर सब कुछ किया भेंट

फाउंडेशन की अध्यक्ष रूमा देवी ने कहा, “हमारी बेटियाँ संसाधनों की कमी के कारण कभी पीछे न रहें, यही हमारा दृढ़ निश्चय है। स्कॉलर्स अवॉर्ड और अक्षरा छात्रवृत्ति के माध्यम से हम उन्हें आर्थिक सहायता, आत्मविश्वास और प्रेरणा का त्रिवेणी संगम दे रहे हैं।” यह पहल शिक्षा, खेल, लोक कला और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण बेटियों को चमकने का सुनहरा मंच प्रदान करेगी। इसके लिए www.rumadevifoundation.org पर आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें