फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गलता जी और चारदीवारी में रेस्क्यू

Wed, 03 Sep 2025 04:46 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

जयपुर में बुधवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर का हाल बेहाल कर दिया। परकोटा क्षेत्र दरिया में तब्दील हो गया और चारदीवारी में जगह-जगह घुटनों तक पानी भर गया। गलता जी के पीछे 15 से 20 लोग पानी में फंस गए, जिनकी सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, जयसिंहपुर खोर स्थित दीपक नगर में भी एक परिवार घर में घुसते पानी में फंस गया, जिसे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला।

बरसात का सबसे ज्यादा असर सड़कों पर देखने को मिला। मोती डूंगरी रोड से नायला तक सड़कें नदी जैसी बहने लगीं। जगह-जगह 4 से 5 फीट तक पानी भरने से लोगों को कमर तक पानी में डूबकर रास्ता पार करना पड़ा। पन्नीगरान और पत्रीगरान इलाके में सड़कों पर फंसे वाहनों को स्थानीय लोगों ने धक्का देकर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जर्जर स्कूलों पर कांग्रेस का सदन में जोरदार हंगामा, विधानसभा में पास होगा कोचिंग रेगुलेशन बिल

बारिश का असर मंदिरों पर भी दिखा। काले हनुमान जी मंदिर में पानी घुस गया। मंदिर प्रशासन ने पानी रोकने के लिए लोहे के प्लेटनुमा बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन वे नाकाम साबित हुए और बारिश का पानी अंदर प्रवेश कर गया। इसके बावजूद जलझूलनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने बारिश की परवाह किए बिना गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामला, एक और प्रोबेशनर उप निरीक्षक गिरफ्तार

वहीं, जवाहर नगर और राजा पार्क इलाके में बिजली गुल हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करणी पैलेस रोड पर तालाब जैसी स्थिति बन गई। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले इलाकों में पंपिंग मशीनें लगाकर पानी निकासी की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें