फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'पचपदरा रिफाइनरी में हो सकती है तोड़फोड़', अशोक गहलोत के बयान से राजस्थान की राजनीति में भूचाल

Wed, 22 Apr 2026 10:35 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस हादसे को सामान्य घटना मानने से साफ इनकार करते हुए कहा कि नई रिफाइनरी में इस प्रकार की आग लगना सामान्य नहीं है और इसके पीछे तोड़फोड़ या साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों की राय का हवाला
गहलोत ने कहा कि उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों से चर्चा की, जिनका मानना है कि पुरानी रिफाइनरी में आग लगना आम बात हो सकती है, लेकिन नई रिफाइनरी में ऐसी घटना गंभीर लापरवाही या अन्य कारणों की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि यह या तो सुरक्षा में चूक का परिणाम हो सकता है या फिर जल्दबाजी में काम पूरा करने के दबाव का असर। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले घटना पर सवाल
उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री किसी स्थान पर जाने वाले हों और उससे पहले इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाए, तो इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। गहलोत ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पहले से वहां तैनात रहती हैं, ऐसे में यह घटना और भी गंभीर हो जाती है। निष्पक्ष जांच की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से पूरे मामले की गहराई से और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक कारण सामने आ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सेफ्टी को प्राथमिकता देना सबसे जरूरी होता है, लेकिन यहां इस सिद्धांत की अनदेखी हुई प्रतीत होती है। किसानों के मुद्दे को भी उठाया
इस दौरान गहलोत ने किसानों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी सरकार की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ किया जाए। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
गहलोत ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और भ्रष्टाचार अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है। हर स्तर पर सिस्टम प्रभावित हो चुका है। महिला सशक्तिकरण पर सरकार को घेरा
महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। गहलोत ने कहा कि सरकार महिला आयोग की अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर पाई है और शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण की घोषणा के बावजूद अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के किसानों को लेकर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। गहलोत ने कहा कि किसानों के काम को कम आंकना गलत है और यह बयान किसानों की मेहनत का अपमान है।

ये भी पढ़ें: बालोतरा के बायतु में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 10 छात्र घायल, 5 की हालत गंभीर राजनीति में बढ़ी हलचल
गहलोत के इन बयानों के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और रिफाइनरी हादसे को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें