फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: सीमेंट व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर दो लाख लूटे, नाकाबंदी के बाद भी चार नकाबपोश बदमाश फरार

Thu, 21 Nov 2024 02:19 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया के गांव दीनगढ़ में बुधवार शाम करीब सवा 7 बजे चार नकाबपोश बदमाश एक सीमेंट व्यवसायी को पिस्तौल दिखाकर 2 लाख रुपए लूटकर ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन गुरुवार दोपहर तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इसमें एक बदमाश का चेहरा नजर आ रहा है, जबकि तीन ने चेहरों को पूरी तरह से ढका हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कृष्ण बहादुर निवासी दीनगढ़ और एक अन्य व्यक्ति अपनी फर्म भादू सीमेंट दुकान पर बैठे हुए थे। तभी नकाबपोश चार बदमाश वहां आए और जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्तौल दिखाया। इसके बाद 2 लाख रुपए लूटकर ले गए। इससे पहले बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मुंह पर टेप लगा दी व हाथ रस्सी से बांध दिए। व्यापारी के साथ बैठे व्यक्ति ने विरोध किया तो उसे भी पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि दुकान मालिक की कार भी लुटेरे अपने साथ ले गए थे, जिसे कुछ दूरी पर लावारिस हालत में मिली। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें