राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा रसोई योजना शुरू की थी। इन इंदिरा रसोई से आए दिन कई तरह की शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन शुक्रवार को जोधपुर से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसमें सभी को चौंका दिया। दरअसल, विदेशी सैलानियों को भी इंदिरा रसोई में मिलने वाला आठ रुपये का खाना रास आ रहा है। जोधपुर में तो ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने इंदिरा रसोई योजना का लुत्फ उठाया। स्वायत्त शासन विभाग में आयुक्त (उत्तर) अतुल प्रकाश ने बताया कि राजस्थान में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। सूर्य नगरी जोधपुर विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहता है। जोधपुर घूमने आए ऑस्ट्रेलिया निवासी ओली और बीम क्लॉक टावर घूमने पहुंचे। घंटाघर पर ही उन्हें भूख लगी तो उन्होंने इंदिरा रसोई का होर्डिंग देखा। सैलानियों ने घंटाघर में एमबीएल बोहरा शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित इंदिरा रसोई योजना का लुत्फ उठाया।