फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन, राजपूत समाज में शोक की लहर

Tue, 14 Mar 2023 12:07 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब दो बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर फैलते लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें