फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सरकारी स्कूल में सांप की दहशत, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आए नाग-नागिन

Fri, 22 Nov 2024 09:49 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ली में कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। तीन फीट लंबे सांप को स्कूल के स्टोर में देखकर छात्र-छात्राओं और स्टाफ में दहशत फैल गई। प्रधानाध्यापिका रेणु शर्मा ने सपेरा बस्ती से सपेरे को बुलाया, जिसने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत और बीन बजाने के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। सांप के पकड़े जाने के बाद ही स्कूल के बच्चों और स्टाफ ने राहत की सांस ली।

दौसा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ली में सांप को देखकर हड़कंप मच गया। स्कूल में सांप मिलने की सूचना पर आसपास ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। स्कूल प्रधानाध्यापिका रेणु शर्मा ने दौसा सिविल लाइन स्थित सपेरा बस्ती से सपेरे को बुलाया। सपेरे ने बड़ी मुश्किल से स्कूल के स्टोर में छिपे कोबरा प्रजाति के करीब तीन फीट लंबे सांप को रेस्क्यू कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया। तब जाकर स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।

6 धंटे तक लगातार बजाई बीन
सुबेश नाथ सपेरा ने सांप के जोड़े को पकड़ने करीब 6 धंटे तक बीन बजाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांप की सूचान के सपेरे को बुलाया गया। इस दौरान सपेरा ने सांप की तलाश में तकरीबन 6 धंटे तक बीन बजाकर इधर-उधर तलाश करता रहा। छह घंटे बाद नाग-नागिन के जोड़े का रेस्क्यू कर डिब्बे डालकर सपेरा ले जंगल के लिए ले गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें