दौसा मैं रविवार को सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी डीसी बैरवा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले पेपर लीक की बड़ी-बड़ी बातें होती थी लेकिन हम सत्ता में आने के बाद पुलिस प्रशासन और तमाम सत्ता का सुख चाहिए ।
दौसा में डीसी बैरवा के समर्थन में एक चुनावी सभा करने आए सचिन पायलट ने भाजपा पर जमकर हमला बोला कहा कि यदि हमारा उम्मीदवार कमजोर है तो फिर पूरी सरकार दौसा में के चुनाव प्रचार करने में लगी हुई है। पायलट ने आगे कहा कि भाजपा सरकार को भी इस बात का डर है कि पिछले 11 महीने में इस सरकार ने कुछ भी नहीं किया। इसलिए पूरी सरकार दौसा सीट पर कभी मुख्यमंत्री कभी उपमुख्यमंत्री, कभी कौन सा मंत्री और कभी कौन सा मंत्री भेज रही है।
पेपर लीक पर सचिन पायलट ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले तो पेपर लीक मामले का खूब विरोध हुआ था जैसे ही सरकार बनी अब सत्ता का सुख भी चाहिए मंत्री पद का भी सुख चाहिए। सचिन बोले यह सब सत्ता में आने के लिए भाजपा के लोगों ने किया। पायलट ने आगे कहा कि विरोध तो हमने किया था फिर सरकार चाहे किसी की भी हो, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय हो।
पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो तमाम मंत्री संत्री अब तो दौसा में बिजली और पानी देने की बात कर रहे हैं। 11 महीने से इन्हीं की सरकार थी किसने रोका उस समय क्यों नहीं दिया। और अब वोट मांगने आ गए उन्होंने भाजपा के लिए कहा कि किसी का मन जीत कर वोट मांगों।
सचिन पायलट ने दौसा प्रत्याशी डीसी बैरवा के लिए कहा कि दो-तीन दिन पहले डीसी बैरवा का मेरे पास फोन आया और और डीसी बैरवा ने कहा कि बीजेपी वाले तो यहां धन और बल दोनों का प्रयोग कर रहे हैं मेरे पास इतना पैसा नहीं है। मैं कैसे चुनाव जीत पाऊंगा सचिन ने कहा कि फिर मैं डीसी बैरवा को समझाया कि अगर हर आदमी धन और बल के साथ चुनाव जीत ले तो फिर लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा इसलिए चिंता मत करो। जनता तुम्हें जीता कर भेजेगी।