फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दौसा में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे से लटका

Sat, 14 Sep 2024 10:48 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई के चलते पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई ने थाने को रिपोर्ट देखकर मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार मामला सिकंदरा थाना इलाके के रामगढ़ का है। सिकंदरा थाना अधिकारी सुणी लाल ने बताया कि बीती रात लगभग 10:30 बजे 28 वर्षीय सज्जन सिंह गुर्जर ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला पत्नी का किसी और के साथ संबंध का बताया जा रहा है। इसी के चलते सज्जन सिंह गुर्जर और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 

मृतक सज्जन सिंह के भाई ने मृतक की पत्नी पर आरोप लगाते हुए सिकंदरा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उसने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि सज्जन सिंह गुर्जर की पत्नी के किसी गैर व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इसके चलते मृतक सज्जन सिंह और घर के अन्य लोगों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से आहत होकर सज्जन सिंह ने बीती रात लगभग 10:30 बजे अपने कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।

सिकंदरा थाना अधिकारी सुणी लाल ने बताया कि बीती रात घटना के बाद सज्जन सिंह गुर्जर को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा गया। घटना के बाद से परिजन महिला को घर में नहीं आने दे रहे हैं। मृतक के ससुराल वालों का इंतजार किया जा रहा है। ससुराल वालों को आने के बाद भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें