फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: आर्यन की मां बोली- मेरी आंखों के सामने बोरवेल में जा गिरा मेरा बेटा, प्रशासन ने बचाव कार्य तेज किए

Tue, 10 Dec 2024 11:30 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

बीते 20 घंटों से बोरवेल में गिरे आर्यन के रेस्क्यू के लिए तमाम प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि कल दिन में लगभग 3:30 बजे 5 साल का मासूम आर्यन बोरवेल में गिर गया था।

मां ने बताई आंखों देखी

आर्यन की मां गुड्डी देवी ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी जहां आर्यन भी उसके साथ ही खेल रहा था लेकिन खेलते-खेलते वह बोरवेल की तरफ चला गया और जैसे ही आर्यन की मां भागकर उसे रोकने बोरवेल की तरफ आई, इतने में देखते-देखते आर्यन बोरवेल में गिर चुका था।

गुड्डी देवी ने अपने देवर को फोन करके इसके बारे में सूचित किया, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और बचाव कार्य शुरू किया। बीते 20 घंटों से लगातार बचाव कार्य जारी हैं, बड़ी मशीनों से लेकर देसी जुगाड़ तक लगा लिए गए हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

दौसा जिला परिषद सीओ ने बताया कि आर्यन लगभग 160 फीट के आसपास नीचे फंसा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि बोरवेल के पैरेलल 80 फीट की खुदाई की जा चुकी है और लगभग इतनी ही खुदाई और किया जाना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें