फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: बिजली विभाग में फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत, सहायक अभियंता ने कहा- तमाम आरोप निराधार

Sun, 29 Sep 2024 01:25 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

जिले के एक उपभोक्ता ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता रिंकेश मीणा पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता राजेश शर्मा का कहना है कि उसे अपने स्कूल के लिए बिजली विभाग का थ्री फेस कनेक्शन चाहिए था, जिसके लिए फाइल लगाए लगभग 2 महीने से भी ज्यादा का समय निकल गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उपभोक्ता का कहना है कि वह स्कूल संचालन करता है और स्कूल के लिए ही उसे थ्री फेस का विद्युत कनेक्शन चाहिए था । गर्मी का समय है इसलिए बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

गौरतलब है कि कमर्शियल कनेक्शन के लिए डिमांड नोटिस जमा होने के 7 दिवस दिनों के बिजली कनेक्शन होना जरूरी है लेकिन उसके साथ ऐसा नहीं हुआ। 

इधर इस सारे मामले में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड दौसा सिटी सहायक अभियंता रिंकेश मीणा का कहना है कि जब वह राजेश शर्मा के यहां पहुंचे तो उन्हें वहां पर डायरेक्ट लाइट का कनेक्शन लगा मिला, जो बिना मीटर के चालू थी जिस पर उन्होंने तुरंत उस लाइन को वहां से हटाया और वायर को जब्त करते हुए बिजली विभाग ले आए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता ने जो आरोप लगाए हैं, सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। उनका जो बिजली कनेक्शन लेट हुआ है वो पिछले दिनों दौसा जिले में हुई भारी बरसात के कारण हुआ था, लेकिन अब बरसात नहीं है तो जल्द ही कनेक्शन मीटर लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें