फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: निलंबन के बाद सभापति ममता चौधरी बोली- बीजेपी ज्वॉइन कर लेती तो निलंबन नहीं होता

Tue, 08 Oct 2024 01:11 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी डीएलबी द्वारा निलंबन आदेश के बाद ममता चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। जहां उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास बीजेपी ज्वॉइन करने के लिए फोन आए थे, यदि वह ज्वॉइन कर लेती तो सभापति का पद बना रहता। बड़ा बयान बीजेपी का अगला टारगेट बांदीकुई नगर पालिका हो सकता है।

बता दें कि दौसा नगर परिषद से निलंबित सभापति ममता चौधरी ने कहा है कि उनके ऊपर जितने भी इल्जाम लगाए गए हैं, सारे इल्जाम बे-बुनियाद और झूठे हैं, बल्कि सच तो यह है कि उनको बीजेपी ज्वॉइन करने के लिए भाजपायों द्वारा फोन करके बोला जा रहा था। ममता चौधरी की मानें तो उनको फोन पर यह भी कहा जा रहा था कि सभापति का पद आपका उस सूरत में बरकरार रहेगा, जब आप बीजेपी ज्वॉइन कर लेंगे।

उधर इस बात के जवाब में ममता चौधरी ने कहा है कि हम लोग लंबे समय से कांग्रेसी हैं और हम बीजेपी ज्वॉइन नहीं कर सकते और ना कभी भविष्य में बीजेपी ज्वॉइन करूंगी। बस इसी बात का खामियाजा भुगतते हुए उनका सभापति पद से निलंबन हुआ है। खुद के निलंबन के मामले में ममता चौधरी ने यहां तक कह दिया कि सबसे पहले कांग्रेस से लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बुलाया गया, उसके बाद महवा नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदा देवी गुर्जर पर आरोप लगाते हुए उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पर से निलंबित किया गया। अभी कुछ ही दिन बीते थे कि दौसा नगर परिषद सभापति पर आरोप लगाते हुए मुझे भी सभापति के पद से निलंबित कर दिया है। अब ऐसा लगता है कि अगला टारगेट बांदीकुई नगर पालिका है। ध्यान रहे बांदीकुई नगरपालिका में कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा बैरवा कामकाज संभाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें