दौसा में एक और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें 19 वर्षीय युवती ने अपने ही गांव के तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट बसवा थाने में लिखवाई है। बसवा थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि थाने पर एक रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जिसमें एक युवती ने बताया है कि 26 सितंबर की शाम को वो शौच करने के लिए गई हुई थी। जहां इसी गांव के तीन युवक इसे अगवा कर ले गए। उसके बाद तीनों युवकों ने युवती को शराब पिलाई और रात को लगभग 9 से 10 के बीच में उसके साथ हैवानियत की।
वहीं युवती की मानें तोदुष्कर्म करने के बाद यह तीनों लोग पीड़िता को सिकंदरा चौराहे पर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद जैसे तैसे युवती अपने घर पहुंची और अपनी आप बीती घर वालों को सुनाई। पूरे के मामले को लेकर पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।