फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में महिलाओं के लिए कांग्रेस का 'मास्टर स्ट्रोक', राहुल गांधी करेंगे ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत

Wed, 14 Dec 2022 02:36 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को 17 दिसंबर को चार साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों के बीच ले जाने का फैसला किया है। इसे लेकर लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जगह प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इसी कड़ी में गहलोत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक माने जाने वाले फ्री स्मार्टफोन योजना का भी शुभारंभ हो सकता है। यानी राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को जल्द ही फ्री स्मार्टफोन मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो 18 दिसंबर को राहुल गांधी दौसा के सिकंदरा से योजना की शुरुआत कर सकते हैं। इससे पहले नवंबर महीने में इस योजना की शुरुआत होनी थी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के चलते इसे टाल दिया गया था। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा वे सूचना जनसंपर्क विभाग के एप का शुभारंभ करेंगे। सरकार के कामकाज और उपलब्धियों की बुकलेट भी जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें