फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: कडंक्टर से तंबाकू लेने में भटका ड्राईवर का ध्यान, युवक को रौंदते हुए निकल गई रोडवेज बस

Fri, 05 Sep 2025 09:20 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

बूंदी शदर के देवपुरा क्षेत्र में संतनिरंकारी भवन के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोटा से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने सड़क पर पैदल चल रहे दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ड्राइवर गाड़ी चलाते समय साथ बैठे परिचालक से तंबाकू मांग रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चालक-परिचालक को पकड़ लिया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि रोडवेज प्रबंधन लापरवाह चालकों पर तुरंत कार्रवाई करे और बसों की गति सीमा सख्ती से लागू की जाए।

ये भी पढ़ें- QR स्कैनर से क्रिप्टो तक सइबर ठगी, 6 महीने में बनाए 19 करोड़, पुलिस कांस्टेबल का भाई गिरफ्तार

लोगों ने कहा कि जब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हादसों की यह श्रृंखला थमेगी नहीं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि रोडवेज बसें तेज रफ्तार में दौड़ती हैं। चालक गाड़ी चलाने की बजाय बात में मशगूल रहते हैं। ये दुर्घटनाओं को खुला न्योता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें