फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: निलंबित पीटीआई की सैलेरी निपटान के बदले मांगी रिश्वत, 20 हजार लेते रंगेहाथों पकड़ा गया लिपिक

Tue, 25 Mar 2025 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने खाजूवाला में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीईओ कार्यालय के लिपिक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एडीशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया कि आरोपी लिपिक चोरूलाल ने एक निलंबित पीटीआई की बकाया सैलेरी जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

लिपिक ने शुरुआत में 50 हजार रुपए की मांग की थी, जिसके तहत परिवादी ने पहले 20 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद जब लिपिक ने शेष 20 हजार की मांग की तो परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को लिपिक चोरूलाल को 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया।

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद खाजूवाला के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें