फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 14 Jul 2025 03:55 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सावन के पहले सोमवार को आज सरहदी जिले बाड़मेर के तमाम मंदिरों में सुबह से ही भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। शिवालयों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन व जलाभिषेक करते नजर आए। 

शहर के मनोकामनापूर्ण महादेव मंदिर, शिव मुंडी, रातानाडा, जसदेर धाम, सफेद आंकड़ा महाबार सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि सावन के सोमवार को शिव पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयघोष के साथ मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। 

ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार को झमाझम बारिश, माचिंद गांव में पानी भरा, माचिस के जैसी बही गाड़ियां

शहर की ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित मनोकामनापूर्ण महादेव मंदिर के पुजारी गजेंद्र रामावत ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह 5:00 बजे भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक किया गया और विशेष पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इस बार सावन में कुल चार सोमवार हैं। पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। भक्तगणों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर शिवलिंग का जल और दूध से अभिषेक कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें: फार्म हाउस में चल रही थी नशे और जुए की महफिल, पुलिस ने छापा मारकर 50 रईसजादों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें