फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: 60 लाख की चोरी का खुलासा, बूस्टर डॉग की मदद से आरोपी पर कसा शिकंजा, जेल से निकलते ही की वारदात

Wed, 04 Feb 2026 11:55 AM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर पुलिस ने 60 लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले के खुलासे में डॉग स्क्वायड टीम के बूस्टर डॉग की अहम भूमिका रही, जिसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी और पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

जानकारी के अनुसार जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के जीनगर मोहल्ला निवासी किशनलाल जैन 30 जनवरी को परिवार सहित बाहर गए हुए थे। रात में मकान सूनसान होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर करीब 25 तोला सोना, 13-14 तोला चांदी, 65 हजार रुपये नकद, बच्चे का टैबलेट और एक ट्रॉली बैग चोरी कर लिया।

पीड़ित की ओर से 31 जनवरी को गुड़ामालानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए गुड़ामालानी थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: समान पद-अनुभव के बावजूद कम वेतन का मामला: हाईकोर्ट ने सरकार और अधिकारियों को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

पुलिस टीम ने गहन अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तेजाराम मेघवाल निवासी सीलू, गुड़ामालानी को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया। बूस्टर डॉग घटनास्थल से सूंघता हुआ कुछ दूरी पर स्थित आरोपी के घर तक पहुंच गया। इसके आधार पर आरोपी को दस्तयाब किया गया और पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की।

पुलिस के अनुसार आरोपी तेजाराम आदतन चोर है, जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी के पांच मामले दर्ज हैं और जेल से बाहर आते ही उसने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और चोरी गए माल की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें