फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: थार नगरी बाड़मेर में झमाझम बरसे मेघ, बच्चों ने बारिश का उठाया लुत्फ; जानें कैसा है हाल?

Sat, 06 Sep 2025 10:55 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

थार नगरी बाड़मेर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई। सुबह तक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और आसमान पर घने बादलों ने डेरा डाल दिया। इसके बाद शहर में रुक-रुक कर तीन दौर की तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी की चादर बिछ गई। इस दौरान बच्चे बारिश में नहाते हुए खूब मस्ती करते नजर आए।
 
येलो अलर्ट के बीच मौसम ने बदला मिजाज
मौसम विभाग ने शनिवार को बाड़मेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसका असर साफ दिखाई दिया। धूप से भरे दिन ने अचानक करवट ली और काली घटाओं के बीच तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
 
बच्चों और किसानों के चेहरे खिले
जहां बारिश ने आमजन को असुविधा दी, वहीं बच्चों ने इसे आनंद में बदल दिया। जगह-जगह बच्चे सड़कों और गली-मोहल्लों में बारिश में नहाते और खेलते दिखाई दिए। दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बरसात संजीवनी साबित हो रही है और इससे किसानों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें- Karauli News: अतिवृष्टि से जन-धन हानि पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम का दौरा, पीड़ितों को शीघ्र राहत का भरोसा
 
अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार, मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र लो प्रेशर में बदल गया है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने बताया कि 6 से 8 सितंबर तक जोधपुर संभाग के बाड़मेर, जालोर, सिरोही, बालोतरा, जैसलमेर और उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं तेज से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
 
आज रेड अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए बाड़मेर, जालोर और बालोतरा में रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 4 से 6 इंच तक बारिश दर्ज हो सकती है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं।

यह भी पढ़ें- Sirohi News: मातर माता मंदिर में बाढ़ का कहर, पानी में फंसे 290 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें