फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: कर्नल सोनाराम चौधरी का पार्थिव शरीर बाड़मेर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, अंतिम संस्कार कल

Thu, 21 Aug 2025 08:55 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

राजस्थान के कद्दावर जाट नेता एवं पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का पार्थिव शरीर गुरुवार को बाड़मेर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। बुधवार को दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया था। गुरुवार सुबह हवाई मार्ग से पार्थिव देह उतरलाई एयरबेस पर लाई गई, जहां से सड़क मार्ग से बाड़मेर स्थित उनके आवास लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और कर्नल सोनाराम चौधरी अमर रहें के नारे गूंजते रहे।

दिल्ली से बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पार्थिव देह के साथ बाड़मेर पहुंचे। यहां आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया, जहां सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, विधायक हरीश चौधरी, विधायक आदूराम मेघवाल, अरुण चौधरी, विधायक प्रियंका चौधरी, विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत कई नेताओं ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कर्नल चौधरी के पुत्र डॉ. रमन सहित शोक संतप्त परिवार को भी ढांढस बंधाया गया।  शाम करीब 5 बजे पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। वहां पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी और शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे', भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग का बयान वायरल, जानें कब-कहां और क्यों कहा ऐसा

उल्लेखनीय है कि कर्नल सोनाराम चौधरी ने करीब 26 साल सेना में सेवा देने के बाद 1996 में राजनीति में प्रवेश किया था। वह बाड़मेर-जैसलमेर से चार बार सांसद और एक बार बायतु से विधायक भी रहे।

ये भी पढ़ें:  साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्यार, फिर पति को दी दर्दनाक मौत, क्यों उठाया खौफनाक कदम?

ये भी पढ़ें: मेरा बेटा PM मोदी का पायलट, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गिरेबान पकड़कर चालक को धमकाया, नशे में भी था

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें