फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: पूर्व कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियारों से किया वार

Fri, 23 Jan 2026 10:44 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

शहर के तलवाड़ा रोड स्थित एक कॉलोनी में खड़े पूर्व पार्षद एवं प्रॉपर्टी व्यवसायी उमेश नागर पर आज 5-7 नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए और उमेश नागर को घेरकर उन पर लाठी-डंडों, सरिए व धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में पूर्व पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल उमेश नागर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ड्यून एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसान महापंचायत: इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट पर

इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी योगेश चौहान जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश देने की कार्रवाई भी जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें