फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, महिला की मौत के बाद मचा हंगामा; क्लिनिक सील, डॉक्टर फरार

Fri, 24 Oct 2025 10:48 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग पर नीलम नगर कॉलोनी में एक झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गए तो वहां परिजन आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। रहे। काफी देर तक पुलिस की समझाइश पर माने और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस ने क्लिनिक को सील कर दिया, जबकि आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार है।

पुलिस के अनुसार, राजतालाब थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी शांति पत्नी जगदीश डबगर (28) को गुरुवार शाम को सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई। इस पर परिजन उसे दाहोद रोड पर, नीलम नगर स्थित एक झोलाछाप के क्लिनिक पर ले गए। वहां शांति को इंजेक्शन लगाया। कुछ ही देर बाद शांति की तबीयत बिगड़ गई। यह देख झोलाछाप डॉक्टर ने परिजनों से महिला को महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाने को कहा। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसे भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान शांति ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। रात होने के कारण शव मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें- त्रासदी: खून से लथपथ शवों में खुद के बेटे को न पहचान पाया एंबुलेंस चालक, घर पहुंचा तो खिसकी पैरों तले जमीन

डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग
शुक्रवार को मृतका के शव के पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए पुलिस मोर्चरी पहुंची, लेकिन परिजन आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। काफी देर तक हंगामेदार स्थिति बनी रही। पुलिस ने परिजनों से समझाइश की। काफी मशक्कत के बाद वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया।

क्लिनिक सील, डॉक्टर फरार
सीआई देवीलाल मीणा ने बताया कि परिजनों की ओर से गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत की रिपोर्ट दी गई। नीलम नगर स्थित क्लिनिक को सील कर दिया है। क्लिनिक संचालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद दोषी पाए जाने उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: बस क्यों बन गई थी 26 लोगों की चिता? FSL रिपोर्ट में सामने आई आग लगने की वजह, जानें...
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें