फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बस स्टैंड प्रबंधक के खिलाफ मशाल जुलूस, सड़क पर उतरा मजदूर संघ,अनफिट ड्राइवरों से बस चलवाने का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 04:10 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के बस स्टैंड पर मुख्य प्रबंधक सपना मीणा के खिलाफ विरोध और तीखा हो गया है। भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार देर शाम बस स्टैंड परिसर से मशाल जुलूस निकाला, जो मुख्य मार्गों से होकर शहीद स्मारक पहुंचा। हाथों में जलती मशालें और गूंजते नारे माहौल को आंदोलित करते रहे।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पुष्पराज शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना जारी है लेकिन सरकार और प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर सपना मीणा पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान के 3100 फीट ऊंचे टूरिस्ट प्लेस पर 15 दिन में तीसरा हादसा, बच गई जान.....

मजदूर संघ का आरोप है कि अलवर बस स्टैंड परिसर में अनफिट और बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों से बसें चलवाई जा रही हैं, जो आमजन की जान के लिए खतरा हैं। धरने पर बैठे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सपना मीणा कर्मचारियों से जबरन काम करवा रही हैं और नियम-कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संघ ने सद्बुद्धि यज्ञ के जरिए संदेश दिया कि यदि प्रबंधन ने चेतावनी को नजरअंदाज किया, तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें