फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : रौनपुर गांव में जहर खाने से हुई विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 05:19 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के बड़ौदा मेंव थाना क्षेत्र के रौनपुर गांव में एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। विवाहिता के पीहर पक्ष का कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे जहर खिला दिया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय हेमा के रूप में हुई है, जिसका विवाह 2010 में राजेंद्र जाटव से हुआ था।

विवाहिता के पीहर पक्ष ने कहा है कि शादी के बाद से ही हेमा के साथ ससुराल में आए दिन मारपीट होती रहती थी और मोटर साइकिल की मांग को लेकर झगड़ा चलता था। इसके अलावा मृतका की बहन सीमा का विवाह भी हेमा के साथ ही हुआ था और सीमा के पति की भी जहर खाने से मौत हो चुकी है। पीहर पक्ष के आरोपों के मुताबिक आज सुबह हेमा को उसके पति और सास ने जहर देकर मार दिया।

इसी परिवार में जहर खाकर मौत का यह तीसरा मामला है। पिछले एक वर्ष में मृतका के परिवार में पहले ससुर और फिर उसके जेठ ने भी जहर खाकर आत्महत्या की थी। मृतका के देवर का कहना है कि आज सुबह 6 बजे अचानक हेमा ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीहर पक्ष ने हेमा को देर से अस्पताल ले जाने और सरकारी के बजाय निजी अस्पताल ले जाए जाने पर भी सवाल उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें