फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 17 Jan 2025 05:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के उद्योग नगर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव पथवाड़ा का बास में एक पति ने अपनी पत्नी पर चार दिन पूर्व जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लहूलुहान अवस्था में पीड़िता कई थानों के चक्कर लगाकर आई, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। अंत में उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार साड़ोली निवासी अनीता जाटव जब 4 वर्ष की थी तो उसके माता-पिता का देहांत हो गया। उसके बाद मदन पुरी निवासी बुआ ने अनीता और उसके भाई का पालन पोषण किया और दोनों का विवाह कराया। अनीता का विवाह करीब 2010 में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पथवाड़ा का बास निवासी राजेश जाटव के साथ हुआ। विवाह के एक साल बाद ही और राजेश ने अनीता के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं उसे बेलदारी करने के लिए अपने साथ ले जाता था।

चार दिन पूर्व उसने अचानक उसके सर पर किसी भारी भरकम चीज से जानलेवा हमला कर दिया। वर्तमान में अनीता के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बेटा जहां पिता के पास है। वहीं दो बेटियों के साथ अनीता की बुआ उसे अपने घर ले आई और सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान ले लिए हैं, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें