फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पायल गार्डन के पास दो आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई; जानें

Sat, 15 Feb 2025 09:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी रात्रि गश्त के दौरान हुई, जब दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी
अरावली विहार थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शंकर लाल ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक इसराक खान को सूचना मिली कि स्थानीय भाखेड़ा स्थित पायल गार्डन मैरिज होम के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं और उनके पास हथियार हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब युवकों से पूछताछ की गई, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और भागने लगे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से देसी कट्टे बरामद किए गए।

आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान चंदन उर्फ चंद कश्यप और अभिषेक धीवर के रूप में हुई है, जो अखेपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा
पुलिस के अनुसार, अलवर जिले में कई जगहों पर देसी कट्टों का अवैध निर्माण होता है, जो महज हजार रुपये में बेचे जाते हैं। इन हथियारों का उपयोग अपराधी खुलेआम करते हैं और इन्हें हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक सप्लाई किया जाता है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटा रही है कि उन्हें यह कट्टे कहां से मिले। पुलिस को संदेह है कि यह कट्टे रामगढ़ के मेवात इलाकों में बनाए जाते हैं और जिले में धड़ल्ले से इनका इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें