फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 09:17 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूर गोलेटा गांव स्थित सैय्यद कॉलोनी में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों, अमृत और सोनू, को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हिंदू संगठनों और मुखबिर की सूचना पर एमआईए थाना पुलिस ने बुधवार शाम ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित एक हॉस्टल में छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान हॉस्टल में 52 बच्चे मिले। आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले छोटे बच्चों को शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराया जाता है। फिलहाल पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी अमृत और अलवर जिले के रामगढ़ निवासी सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में दोपहर बाद एसपी खुद मीडिया से रूबरू हुए। आरोप: शिक्षा देने और पैसों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे
उधर, हिंदू संगठनों के लोगों का आरोप है कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग कच्ची बस्तियों में रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हॉस्टल में रखकर शिक्षा देने और पैसों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हॉस्टल से ईसाई धर्म से जुड़े कुछ धार्मिक ग्रंथ और किताबें भी जब्त की हैं। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और धर्मांतरण करने वालों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें- Jaisalmer News: डांगरी गांव में किसान की हत्या के बाद तनाव, बाजार बंद, आगजनी और पथराव; भारी पुलिस बल तैनात

हॉस्टल में करीब 52 बच्चे रहते हैं
इस ईसाई मिशनरी के हॉस्टल में करीब 52 बच्चे रहते हैं, जिनकी उम्र 6 से 17 वर्ष के बीच है। बच्चों ने बताया कि वे यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। हॉस्टल में अलवर जिले के अलावा हनुमानगढ़ और दिल्ली के बच्चे भी रहते हैं, जो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस मामले में हॉस्टल से दो संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अगस्त माह में सीकर में ईसाई धर्म गुरु सेल्वाराज उर्फ सेल्बुराज ने कुछ लोगों का धर्मांतरण किया था, जिसमें अमृत का भी नाम सामने आया था, जो फिलहाल जमानत पर है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: 'वाह क्या नजारा है...' धवल धारा देख दंग रह गए लोग, जब माही बांध के खोले गए 16 गेट तो ऐसा रहा सीन

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें