फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सरिस्का में बाघों की संख्या में इजाफा, अपने दो शावकों के साथ दिखी बाघिन, अब संख्या बढ़कर 44 हुई

Sat, 19 Apr 2025 03:16 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। रिजर्व के खोह दरिबा क्षेत्र में एक बाघिन को दो शावकों के साथ देखा गया है। इस रोमांचक दृश्य को वहां से गुजर रहे राहगीरों और वन विभाग के कैमरों ने कैद कर लिया, इसके साथ ही अब यहां बाघों की कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 1 बजे एक कार सवार परिवार ने बाघिन और उसके दोनों शावकों को सड़क किनारे पानी के स्रोत से पानी पीते देखा। जैसे ही कुछ वाहन तेज गति से निकले, बाघिन सतर्कता दिखाते हुए शावकों को जंगल की ओर ले गई। कुछ देर बाद शांति होने पर वे वापस आए और पानी पीकर फिर से जंगल की ओर चले गए।

ये भी पढ़ें:  Ajmer News: श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में कल से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव, होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; जानें सबकुछ

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाराशर ऋषि धाम के पास गरेठ क्षेत्र में बरसों बाद बाघिन और शावकों की उपस्थिति देखी गई है, जो यह दर्शाता है कि सरिस्का का पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत और सक्रिय है। इस तरह शावकों के साथ बाघिन दिखाई देने के बाद पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में हो रही निरंतर वृद्धि न केवल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह सरिस्का के पर्यावरणीय स्वास्थ्य का भी प्रमाण है।

वन विभाग की टीम बाघिन और शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। वहीं पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी प्रशासन से इनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें