फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: चक्की की दुकान में चोरी, 50 हजार से ज्यादा का सामान ले गए चोर, मालिक ने तीन लोगों पर शक जताया

Tue, 04 Mar 2025 03:59 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के सुगनाबाई धर्मशाला इलाके में एक चक्की की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से तीन चक्कियों समेत करीब 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने अपने नौकर सहित तीन लोगों पर चोरी का शक जताया है।

दुकान मालिक गोपाल अग्रवाल के अनुसार उनकी चक्की व मोटर मशीन की दुकान सुगनाबाई धर्मशाला, अलवर में स्थित है। दुकान की चाबी उनके नौकर आसिफ खान के पास थी। 1 मार्च को नौकर से ओमप्रकाश ने जबरदस्ती चाबी छीनकर अनीस खान को दे दी और बाद में अनीस ने वही चाबी फिर से ओमप्रकाश को लौटा दी। इन्हीं दो दिनों के भीतर दुकान और गोदाम में चोरी हो गई।

जब गोपाल अग्रवाल ने दुकान की जांच की तो माल कम मिला, पूरी जांच के बाद पता चला कि तीन चक्कियां और करीब 50 से 60 हजार रुपये का सामान गायब था। दुकान मालिक ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि यह चोरी अनीस, आसिफ और ओमप्रकाश ने मिलकर की है।

चोरी की इस घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है, क्योंकि जिस दुकान में चोरी हुई वह बाजार के बीचोंबीच स्थित है और वहां दिनभर भीड़भाड़ बनी रहती है। रात में भी यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में चोरी की वारदात से व्यापारी चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें