फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया युवक मुजफ्फरनगर से लापता, छह दिन बीतने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Thu, 24 Jul 2025 05:06 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित राम नगर कॉलोनी का एक युवक हरिद्वार से कांवड़ लाने गया था, लेकिन वापसी के दौरान वह रहस्यमय हालात में लापता हो गया। 17 जुलाई से अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं और स्थानीय थाने में गुहार लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार संजय उर्फ कालूराम नामक युवक 17 जुलाई को अपने कॉलोनीवासियों के साथ डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। उसके साथ करीब 30 लोगों का समूह था। संजय ने डाक कांवड़ ली थी और यात्रा के दौरान वह हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर तक अपने साथियों के साथ रहा लेकिन उसके बाद अचानक वह गायब हो गया।

ये भी पढ़ें: Sawan 2025: विज्ञान और आस्था का अनूठा मेल... नाम मिला 'पारदेश्वर महादेव'; क्या है पारे से बने शिवलिंग का रहस्य

साथी कांवड़ियों ने उसे जगह-जगह तलाश किया और स्थानीय पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई, लेकिन अभी तक संजय का कोई सुराग नहीं लग पाया है। संजय के साथ गए अन्य सभी कांवड़िये सकुशल अलवर लौट आए और शिवरात्रि के दिन अपनी-अपनी कांवड़ शिवालयों में अर्पित कर दी परंतु संजय अब तक घर नहीं लौटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय के दो छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नी सदमे में है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। उन्हें आशंका है कि संजय के साथ कोई हादसा या अनहोनी हुई हो सकती है।

परिजन हरिद्वार और मुजफ्फरनगर पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करवा चुके हैं और अब अलवर के एनईबी थाने में युवक की जल्द से जल्द तलाश की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस भी युवक की खोजबीन में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक के परिवारजनों ने प्रशासन से अपील की है कि संजय की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें