फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: सांसद खेल उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, कल टाइगर मैराथन में दौड़ेंगे एथलीट

Sat, 08 Feb 2025 02:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल उत्सव का रोमांच आज अपने चरम पर रहा। कबड्डी, कुश्ती, खो-खो और दौड़ समेत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन खेलों के फाइनल मुकाबले स्टेडियम में आयोजित किए गए। इससे पहले शुक्रवार को क्रिकेट के फाइनल मैच हुए थे। रविवार को अलवर में सरिस्का टाइगर मैराथन दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों एथलीट भाग लेंगे। इसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं।

बीते करीब दो महीनों से अलवर में सांसद खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले ब्लॉक स्तर पर खेलों का आयोजन हुआ, फिर विजेता टीमों के लोकसभा स्तर पर मुकाबले कराए गए। अब फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। रविवार को सरिस्का टाइगर मैराथन के साथ इस खेल उत्सव का समापन होगा। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने शनिवार को अलवर में पहुंचकर इसकी जानकारी दी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस खेल उत्सव में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार, युवा और महिलाओं की तरक्की पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस आयोजन में स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। उन्होंने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया और अलवर कलेक्टर को इनके प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

खेल उत्सव के दौरान रस्साकशी, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी अपने उत्पादों की जानकारी देने के लिए पहुंचीं, जिनसे केंद्रीय मंत्री ने चर्चा की। इस अवसर पर अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल उत्सव का आयोजन हो। अलवर इस पहल को शुरू करने वाला पहला क्षेत्र है। अब यह खेल उत्सव पूरे देश में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें