फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में दूसरी शादी का ड्रामा, पहली पत्नी पहुंची तो उजड़ गया मंडप, पुलिस ने रोका 'गुप्त विवाह'!

Sat, 29 Nov 2025 01:20 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया। विजय मंदिर थाने में तैनात कांस्टेबल जयकिशन अपनी दूसरी शादी रचाने सिगनेट होटल पहुंच गया, लेकिन विवाह शुरू होने से पहले ही उसकी पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर पूरा कार्यक्रम रुकवा दिया। घटना के दौरान शादी की पूरी तैयारी चल रही थी। 30 नवंबर की शुभ लगन में जयकिशन और अंकिता की शादी तय थी। होटल सिगनेट में सजे पंडाल, मेहमानों की भीड़ और विवाह की तैयारियों के बीच अचानक पहुंची पहली पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया।

पहली पत्नी ने लगाया ये आरोप

पहली पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 2021 से वह जयकिशन से अलग रह रही है, लेकिन उसने तलाक नहीं लिया है। बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए दूसरी शादी करना उसके साथ धोखा है। महिला ने यह भी कहा कि उसे इस विवाह की जानकारी भी नहीं दी गई। वहीं दुल्हन पक्ष को भी यह पता नहीं था कि जयकिशन पहले से शादीशुदा है।

होटल में हंगामा, पुलिस बुलाई गई

सुबह ही पहली पत्नी को जानकारी मिली कि जयकिशन दूसरी शादी करने वाला है। वह अपने परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सिगनेट होटल पहुंची। अंदर प्रवेश करते ही उसने जयकिशन को घेरते हुए जोरदार विरोध किया। मामला बढ़ने पर होटल प्रबंधन को पुलिस को सूचित करना पड़ा। अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जयकिशन से पूछताछ की गई तथा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार आईपीसी की धारा 494 के तहत पहली पत्नी के रहते बिना तलाक दूसरी शादी करना अपराध है, जिसमें कार्रवाई संभव है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: भाजपा प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान, बोले- SIR से घबराई कांग्रेस, मतदाता सूची का शुद्ध होना जरूरी

विवाह की रस्में रोक दी गईं

पुलिस और परिवार की समझाइश के बाद विवाह समारोह रोक दिया गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष ने जानकारी छिपाकर धोखा दिया है। होटल में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई मेहमान लौट गए। पहली पत्नी ने कहा कि वह न्याय के लिए लड़ाई लड़ेगी और सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।  जब जयकिशन से बात की गई, तो उसने कहा कि दूसरा पक्ष मुझ पर दहेज का झूठा मुकदमा चल रहा है। यहां कोई शादी नहीं हो रही थी, हम सिर्फ मिलने आए थे। होटल में जो वरमाला और खाना तैयार था, वह वहीं रह गया। अदालत तय करेगी आगे क्या होगा।” फिलहाल पुलिस ने शादी रुकवा दी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें