फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: अलवर में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, चार बैंक कर्मियों सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 03:50 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार बैंक कर्मचारियों और मास्टरमाइंड वरुण उर्फ यूडी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
 
बैंक अकाउंट्स के जरिए ठगी का खेल
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी सैकड़ों करंट और कॉर्पोरेट (म्यूल) अकाउंट्स कमीशन पर साइबर ठगों को बेचते थे। इन खातों में अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। इन खातों से जुड़े मामलों में 4 हजार से ज्यादा शिकायतें NCRP पोर्टल पर दर्ज हैं।
 
2.51 लाख रुपये जब्त, 5 लाख की राशि फ्रीज
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के लगभग 10 बैंक खातों की जांच की। इनमें से करीब 5 लाख रुपये की राशि फ्रीज कर दी गई, जबकि 2.51 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें- Alwar News: स्कूटी सवार की लापरवाही ने ली युवक की जान, उपचार के दौरान मौत, काम से लौटते समय हुआ हादसा
 
गिरफ्तार आरोपी और ब्यौरा
पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें वरुण पटवा पुत्र अशोक कुमार पटवा, निवासी उदयपुर, हाल गुरुग्राम, साहिल पुत्र रमेश कुमार, निवासी जींद, हाल सेल्स मैनेजर, एक्सिस बैंक बूढ़ाखेड़ा, हिसार, गुलशन पुत्र सतपाल, निवासी जींद, हाल सेल्स मैनेजर, एक्सिस बैंक बूढ़ाखेड़ा, हिसार, सतीश कुमार पुत्र रामकला, निवासी हिसार, आसु शर्मा पुत्र सुरेश, निवासी हिसार, हाल MAB (मर्चेंट इन्क्वायरी बिजनेस), एक्सिस बैंक बरवाला और आंचल पुत्री महावीर सिंह, निवासी हिसार, हाल सेल्स ऑफिसर, एक्सिस बैंक बूढ़ाखेड़ा शामिल हैं।
 
एसआईटी कर रही है जांच
साइबर अपराध की गंभीरता को देखते हुए 20 सितंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। इसी टीम ने एएसपी शहर काम्बले शरण गोपीनाथ, एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका और डीएसपी अंगद शर्मा की देखरेख में यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कोटा में चाकूबाजी की वारदात, पेट में धंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंचा युवक; कई बदमाश हिरासत में

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें