फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, समोला चौक पर मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Sun, 13 Jul 2025 07:28 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत समोला चौक पर शनिवार देर शाम एक मजदूर का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मंगलम रेजिडेंसी के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के दहलनवास गांव निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा के रूप में हुई है। लक्ष्मण पिछले करीब 10 वर्षों से अलवर में मजदूरी कर अपने जीवन का निर्वाह कर रहा था।
 
मौत की वजह बनी पहेली
लक्ष्मण की मौत कैसे हुई, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। न तो उसके शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान हैं और न ही घटनास्थल से किसी तरह का संघर्ष का संकेत मिला। इस कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि यह स्वाभाविक मृत्यु है या फिर किसी साजिश का नतीजा। पुलिस ने हत्या, आत्महत्या या दुर्घटनावश मौत- तीनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Alwar News: गोगामेड़ी दर्शन से लौटते वक्त पिकअप पलटी, अलवर के 40 श्रद्धालु घायल; झुंझुनू में हुआ हादसा
 
मृतक अविवाहित, परिवार से दूर रहता था
बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मण शर्मा अविवाहित था और अकेले ही अलवर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसका कोई करीबी रिश्तेदार अलवर में नहीं रहता था। घटना के बाद सूचना मिलने पर उसका चचेरा भाई सोमेश शर्मा अलवर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगले दिन रविवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की, जो सोमेश की मौजूदगी में संपन्न हुई।
 
इलाके में फैली सनसनी, लोग हैरान
शव मिलने की सूचना फैलते ही समोला चौक और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार लक्ष्मण शर्मा सामान्य जीवन जीता था और किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- सहदेव ऑनर किलिंग कांड: करिश्मा का चाचा ससुर अजमेर से गिरफ्तार, जल्द पेश होगी चार्जशीट; नौ आरोपी सलाखों के पीछे
 
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अरावली विहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असली कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, मृतक के चचेरे भाई सोमेश शर्मा ने भी मौत को संदिग्ध बताते हुए न्याय की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें