फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर नगर निगम में फर्जीवाड़ा, बिना रिकॉर्ड के जारी कर दिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Tue, 01 Jul 2025 05:21 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर नगर निगम में एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने भष्टाचार की कलई खोल कर रख दी है। निगम की जन्म-मृत्यु शाखा द्वारा करीब एक दर्जन से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बिना किसी किसी रिकॉर्ड के जारी कर दिए गए। यह मामला तब उजागर हुआ, जब लोगों ने इस पर सवाल उठाए। बिना रिकॉर्ड जारी किए गए प्रमाण पत्रों से न केवल विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं बल्कि नगर निगम की पारदर्शिता भी गंभीर आरोपों के घेरे में आती है। हालात यह है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते समय रिकॉर्ड की अनदेखी तो की ही गई बल्कि आयुक्त के दस्तखत भी फर्जी लगा दिए गए।

नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी मिली तीन सदस्यों की जांच समिति गठित कर दी गई है। यह जांच समिति जल्द ही जांच करके अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को सौंपेगी ताकि इन मामलों में कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही संबंधित कक्ष में भी बदलाव किया गया है तथा कुछ कर्मचारियों को पद से हटा भी दिया गया है, जो कर्मचारी हटाए गए हैं, उनकी कार्यशैली संदिग्धता के घेरे में आ रही है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बांसवाड़ा में महिला की तलवार से काटकर हत्या, शिनाख्त नहीं; पुलिस जांच में जुटी

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें बिना रिकॉर्ड के पैसे लेकर फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। यह सारा मामला नगर निगम में फैले भ्र्ष्टाचार को उजागर करता है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि नगर निगम में लंबे समय से फर्जीवाड़ा चल रहा था, जिस पर अब जाकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। यदि प्रशासन अब भी कोई संज्ञान नहीं लेता तो संभवत: यह फर्जीवाड़ा ऐसे ही चलता रहता और कर्मचारी फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये पैसा बटोरते रहते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें