फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: साइबर फ्रॉड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल और कार जब्त; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Wed, 19 Mar 2025 09:42 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और एक कार जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वह ठगी करने के लिए करता था।

पुलिस की कार्रवाई
शिवाजी पार्क थाने के हेड कांस्टेबल रामनिवास ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन और ओएलएक्स फ्रॉड जैसी साइबर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो सूचना तंत्र और तकनीकी साधनों की सहायता से अपराधियों तक पहुंच रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुनसान इलाके में कार में बैठकर साइबर फ्रॉड कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन ठगी का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तौफिक खान बताया। उसने कबूला कि वह सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अजनबियों से संपर्क कर फर्जीवाड़ा करता था। आरोपी व्हाट्सएप और अन्य चैटिंग एप्स के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करता था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल छिपाने की कोशिश की, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके तीन एंड्रॉयड मोबाइल और एक कार जब्त कर ली।

पुलिस कर रही गहराई से जांच
अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है और कितनी रकम हड़पी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। शिवाजी पार्क थाना पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही और भी खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें