फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मंत्री झाबर सिंह खर्रा बोले- मंदिर माफी जमीन पर नहीं होगा कब्जा, एक राज्य-एक चुनाव पर क्या कहा?

Sat, 20 Sep 2025 10:10 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

नगरीय निकाय मंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को अलवर दौरे पर रहे। शुक्रवार देर शाम उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार सुबह भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन कर मंत्री का उत्साह बढ़ाया। मंत्री के साथ वन मंत्री संजय शर्मा, जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, यूआईटी सचिव स्नेह नाना, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
 
मंदिर माफी जमीन पर सरकार का सख्त रुख
नगर विकास न्यास में आयोजित बैठक और शहरी सेवा शिविर निरीक्षण के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्पष्ट कहा कि मंदिर माफी की जमीनों पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवताओं की जमीन देवताओं की ही रहेगी और यदि कोई व्यक्ति इस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि इन जमीनों से आमजन की आस्था और श्रद्धा जुड़ी होती है, इसलिए सरकार इनके संरक्षण और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: ओड़िशा के पूर्व DGP मोहंती बरी, जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बेटे को फरार करवाने का मामला
 
‘एक राज्य-एक चुनाव के तहत 309 निकायों में होंगे चुनाव’
मंत्री खर्रा ने आगे बताया कि एक राज्य-एक चुनाव की प्रक्रिया अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट मिलते ही शुरू होगी। रिपोर्ट आने के बाद आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसके तहत प्रदेश के कुल 309 नगरीय निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।
 
अपने दौरे के दौरान मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को एकजुट होकर जनसेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। नगर निगम का दौरा कर उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सजग व मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए, ताकि जनता का विश्वास निगम के कामकाज पर और मजबूत हो सके। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कुलगुरु के बयान पर बवाल जारी, सर्व समाज ने मांगी बर्खास्तगी; करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें