फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : पानी की पाइप लाइन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलियां चलीं, पेट में गोली लगने से एक गंभीर

Fri, 31 Jan 2025 10:24 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ली पिचनोत गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें खुलकर फायरिंग हुई। इस हिंसक झड़प में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मालाखेड़ा थाना एसएचओ हितेश शर्मा के अनुसार, जल जीवन मिशन की पाइप लाइन को लेकर दोनों पक्षों के बीच सुबह झगड़ा शुरू हुआ था। पहले ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन दोबारा विवाद भड़क गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई।

झगड़े में भगवान सिंह राजपूत को पेट में गोली लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के निजी अस्पताल में रैफर किया गया है। इसके अलावा करीब 14 पुरुष और 2 महिलाएं घायल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, इस विवाद में महावीर सिंह और भगवान सिंह राजपूत के परिवार आमने-सामने आ गए, जिनमें महावीर सिंह पुत्र हनुमान सिंह, मीना कंवर पत्नी महावीर, दीपेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह, सतवीर सिंह पुत्र महावीर सिंह, दशरथ सिंह पुत्र बक्श सिंह, लक्ष्मी पत्नी दशरथ सिंह घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से भगवान सिंह पुत्र प्रीतम सिंह पेट में गोली लगने से गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा दीनदयाल पुत्र प्रीतम सिंह, भैरू सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, जगदीश सिंह पुत्र भैरू सिंह, गणेश पुत्र दीनदयाल, सीताराम पुत्र भगवान सिंह, रसाल पत्नी भैरू सिंह घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पूरी घटना के पीछे की असली वजह सामने आएगी और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें