फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: राजऋषि कॉलेज में घुसा पैंथर बीस दिन बाद भी पकड़ से दूर, तीन-तीन पिंजरा फिर भी वन विभाग नाकाम

Sat, 21 Dec 2024 12:57 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के राज ऋषि कॉलेज में जहां 20 दिन से पैंथर वन विभाग के लिए पहेली बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर पैंथर को इधर से उधर भागते हुए आमजन लगातार देख रहे हैं। राज ऋषि महाविद्यालय के पार्किंग संचालक बनवारी लाल का कहना है कि कल शाम को राज ऋषि महाविद्यालय के एक छोर से छलांग लगाते हुए पैंथर दूसरी ओर रोड क्रॉस कर जंगल में घुस गया। जिसको देखकर वह घबरा गया और वापस महाविद्यालय परिसर पहुंचा। जहां महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम वहां पर नहीं पहुंची।

फिलहाल वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी यहां से हटा लिए गए हैं। कर्मचारी का कहना है कि जब मैंने खुद बिल्कुल सामने पैंथर को जाते हुए देखा है तो वन विभाग क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों की जान के साथ भी वन विभाग खिलवाड़ कर रहा है। यह पैंथर पिछले बीस दिनों से वन विभाग के साथ आंख मिचौली कर रहा है। यह पिंजरे तक आता है, लेकिन पिंजरे के अंदर नहीं जाकर वहीं घूमफिर कर वापस लौट जाता है। वन विभाग इन पिंजरों में मेमना और मुर्गा भी रख कर देख चुका है। पैंथर को पकड़ने के लिए जयपुर से बड़ा पिंजरा भी आ चुका है और उसमें कुत्ता भी रख कर देख लिया, लेकिन पैंथर लगातार चकमा दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें