फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, नारेबाजी कर पुतला दहन किया

Fri, 20 Dec 2024 09:40 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर के अशोक सर्किल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया गया। इस मोके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के लिए जो कहा है, वह सिर्फ उनके लिए नहीं पूरे देश के लोगों को कहा है। उनको अपमानित किया है, जो बिल्कुल गलत है। गृहमंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री को अमित शाह को उनके पद से हटाना चाहिए और उनको पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बुजुर्ग नेता को टक्कर देनी की बात पर कहा, ये इन लोगों की चाल है। ताकि मामले को अलग दिशा दी जाने की कोशिश की जा रही है। वो बुजुर्ग नेता खुद गिरे थे, उनको कोई खून नहीं आया। अगर इनका बस चले तो उनको ये लोग मार भी दें और सौंप हम पर दें।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने बताया, जिस महान व्यक्ति ने इस देश के संविधान का गठन किया गया था। उसके खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार के बयानबाजी की है, वह पूरे देशवासियों के लिए एक गलत संदेश है। उनको सर्वसमाज से माफी मांगनी चाहिए, जिस व्यक्ति ने देश के लोगों को दलित, गरीब, महिला सभी को एक समान नजरिए से देखने को मजबूर किया हो, जिसने दलितों को ऊपर उठाने का काम किया हो, जिसने देश का नाम रोशन किया हो उसके लिए आज एक मंत्री इस प्रकार की बात बोले जो बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी।

उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा और माफी मांगनी पड़ेगी। अगर नहीं किया तो आने वाले समय में पूरी पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अगर उनके हिसाब से बाबा साहब का नाम लेना फैशन है तो पूरा देश हजार लाख करोड़ बार करेगा और भारतीय जनता पार्टी को मुहतोड़ जवाब देगा। इस समय मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें