फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तिजारा के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे

Mon, 03 Feb 2025 02:57 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

तिजारा में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के चलते पिता पुत्र गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गए। दोनां को गंभीर हालत में पहले तिजारा अस्पताल ले जाया गया और वहां से फिर दोनों को अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तिजारा निवासी महेश चंद गुप्ता और उनका पुत्र दीपांश गुप्ता घर में मौजूद थे। तभी अचानक रसोई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बेटे दीपांश के चिल्लाने पर पिता महेश जैसे ही रसोई में गए वहां धुएं से उनका दम घुट गया और वह बेहोश हो गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उनको बचाने के लिए बेटा दीपांश आगे बढ़ा तो वह भी आग की चपेट में आ गया। तभी दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके मकान में पहुंचे। वहां दोनों पिता पुत्र झुलसी अवस्था मे पड़े थे। उनको झुलसी अवस्था में पड़ोसियों द्वारा तिजारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलवर रेफर कर दिया।

इन दोनों की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल दोनों का उपचार हो रहा है। इस घटना के बाद यह भी जांच की का रही है कि यह शॉर्ट सर्किट हुआ कैसे? क्योंकि लाइन भी बिल्कुल दुरुस्त बताई जा रही है। इसके बावजूद अचानक लाइन से चिंगारी उठना शुरू हो गई और देखते ही देखते आग रसोई से लेकर कमरे तक फैल गई और दोनों बाप बेटे उसकी चपेट में आ गए।घर में आग लगने आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें