फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट किट घोटाला: बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव ने ईडी कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले

Mon, 27 Jan 2025 04:51 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव ने ईडी की कार्रवाई के बाद खुद को पाक साफ बताया। उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि ईडी द्वारा उनके यहां से एक रुपये की भी जब्ती नहीं गई है।उन्होंने कहा कि जिस घोटाले की बात की जा रही है वो भी गलत है, क्योंकि विधायक केवल अभिशंसा ही करते हैं, उस समान की आपूर्ति प्रशासन द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी की बात की जा रही है, उससे भी उनका कोई लेनादेना नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनके यहां से कोई जब्ती नहीं हुई है। ऐसा कोई दस्तावेज ईडी को नहीं मिला है, जिसमें इनकम चोरी की बात हो। टैक्स चोरी की एक आलपिन भी ईडी को उनके यहां नहीं मिली है। न ज्वेलरी और न ही रकम मिली जो टैक्स चोरी करके एकत्र की गई हो। उन्होंने कहा कि सत्य केवल सत्य होता है। बलजीत ने कहा कि जिस तरीके से छापा मारा गया उससे एक बात साफ है कि हिंदुस्तान के किसी विधायक, मंत्री और यहां तक कि प्रधसनमंत्री के यहां भी रेड डाली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि विधायक का काम केवल अभिशंसा का होता है। चाहे वह विकास के काम हों या फिर किसी चीज की आपूर्ति। बाकी का काम जिला प्रशासन का होता है ना कि विधायक का। उन्होंने कहा कि उनका न तो किसी गलत चीज अथवा गलत कार्यों से सम्बन्ध रहा है और न ही आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि ईडी को जांच का अधिकार है और इसी अधिकार से जांच भी की, लेकिन ईडी को इस रेड में मिला कुछ भी नहीं। उनका जीवन हमेशा पाकसाफ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा ईडी का काम जांच का था और वह उसने कर ली। बलजीत यादव ने बयान जारी कर कहा कि ईडी ने अपनी पूरी जांच में किसी कम्पनी से भी कोई सम्बन्ध नहीं पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें