फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को बाइक पर बैठाया, सूनसान जगह पर लूटपाट करके भागे बदमाश

Fri, 19 Dec 2025 11:27 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बानसूर

बानसूर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों द्वारा एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग से लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक बुजुर्ग को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित बुजुर्ग सरजीत जाट, निवासी भाखरवाला (रामपुर) ने बताया कि वे अपने पोते-पोती से मिलने बानसूर आए हुए थे और दोपहर में घर लौटने के लिए सुभाष चौक पर खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और अलवर जाने का रास्ता पूछने लगे। बुजुर्ग ने उन्हें रास्ता समझाया, लेकिन युवकों ने कहा कि वे रास्ता नहीं जानते और उन्हें रामपुर तक छोड़ने का झांसा दिया।

युवकों की बात में आकर बुजुर्ग बाइक पर बैठ गए। बानसूर से निकलने के बाद भूपसेड़ा से पहले एक पुलिया के पास युवकों ने बाइक रोक दी और टायर में हवा कम होने का बहाना बनाया। इसी दौरान उन्होंने बुजुर्ग के गले से सोने की पातड़ी छीन ली और जेब से पर्स निकालकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: Alwar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पीड़ित किसी तरह वहां से रामपुर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग ने बताया कि पर्स में कुछ नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले चार वर्षों से कैंसर से पीड़ित हैं। फिलहाल पीड़ित द्वारा पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें