फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जमीनी विवाद की सुनवाई के लिए आए मां-बेटे पर जानलेवा हमला, सोने की चेन और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

Mon, 30 Jun 2025 12:33 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र में दिल्ली में कार्यरत एक होमगार्ड जवान और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब जवान अपनी मां के साथ जमीन से जुड़े विवाद की सुनवाई के लिए अलवर कोर्ट में पेशी पर आया था।

जानकारी के अनुसार स्वरूप सराय गांव निवासी शशिकांत दिल्ली में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। वह अपनी मां के साथ पेशी के लिए अलवर आया था। जैसे ही दोनों एसडीएम कार्यालय की ओर कार से रवाना हुए, रास्ते में बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया।

ये भी पढ़ें: Bikaner: अर्जुन राम मेघवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान बचाओ यात्रा अतीत के पाप छिपाने की कोशिश

बदमाशों में शामिल मारुति, सुरेश, दीपक, सुनील समेत अन्य ने पहले कार पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त किया और फिर शशिकांत और उसकी मां को कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। हमले में दोनों के हाथ-पैर बुरी तरह घायल हो गए हैं। हमलावर बदमाश कट्टे से लैस थे। उन्होंने शशिकांत को जान से मारने की धमकी दी और उसकी सोने की चेन और 50 हजार रुपये नकद लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। मुंडावर थाना पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाशों के पास हथियार कहां से आए और क्या वे पूर्व में भी किसी आपराधिक वारदात में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें