फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मुझे चुनावों में अभिमन्यु की तरह घेरकर मारा गया, मीडिया के साथ बातचीत में बोले किरोड़ी

Sat, 18 Jan 2025 04:36 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा लंबे समय बाद मीडिया के सामने खुलकर बोलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं सरकार में मंत्री हूं, सरकार का हिस्सा हूं। सही बात कहना सरकार का विरोध नहीं होता है। उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती निरस्त होनी चाहिए। मुख्यमंत्री उसे निरस्त क्यों नहीं कर रहे हैं, यह तो वे ही बता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती को लेकर न्यायालय ने भी अपनी टिप्पणी दी है उसके बाद भी यह भर्ती निरस्त क्यों नहीं हो रही है, इसका जवाब मुख्यमंत्री दे सकते हैं। प्रदेश में खाद की कमी पर उन्होंने कहा कि हम खाद बाहर से खरीद रहे हैं लेकिन इस मामले में कुछ दिक्कत आ रही है। आने वाले समय में किसानों को पर्याप्त खाद मिले, उसके लिए सरकार व्यवस्था कर रही है। अपनी चुप्पी के सवाल पर बोलते हुए किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि जब मीडिया मुझसे गलत सवाल करती है तो मुझे मजबूरन चुप रहना पड़ता है। 

दौसा में लोकसभा चुनाव के दौरान मिली हार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महाभारत में अभिमन्यु को घेरकर मारा गया था, उसे चक्रव्यूह से बाहर आने का रास्ता नहीं पता था, उसी तरह से मुझे भी घेरकर हराया गया क्योंकि मुझे भी रास्ता नहीं पता था। अगर मुझे रास्ता पता होता तो मैं चुनाव नहीं हारता। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता के लिए इतनी लड़ाई लड़ी लेकिन चुनाव में उसी जनता ने उसको भुला दिया। यदि जनता मेरे कामों को ध्यान में रखती तो वे चुनाव कभी नहीं हारते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें