फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: साइबर ठगों के खिलाफ अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 08:58 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अलवर की सदर थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मिली सूचना के आधार पर की गई। साथ ही एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है, जिसे पुलिस ने निरुद्ध किया है।

1930 हेल्पलाइन और "साइबर शील्ड" अभियान से मिली सफलता
थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए "साइबर शील्ड" नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से साइबर अपराध की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 भी शुरू किया गया है। पुलिस को इसी नंबर पर लगातार शिकायतें और सूचनाएं मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास

1930 पर मिली सूचना में बताया गया था कि करौली और ककराली में साइबर ठगी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की जाप्ता और क्यूआरटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करौली से अरबाज खान और ककराली से रॉयल खान को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक नाबालिग को भी पकड़ा गया।

सस्ते मोबाइल और फर्जी मैसेज से करते थे ठगी

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरबाज खान लोगों को सस्ते मोबाइल देने का झांसा देकर ठगी करता था। वहीं, रॉयल खान, अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर लोगों के मोबाइल पर फर्जी मैसेज भेजता था और धोखाधड़ी करता था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को ठगा, कितनी रकम वसूली, और कहां-कहां ठगी की वारदातें कीं। पुलिस का प्रयास है कि ठगों के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए ताकि संबंधित थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जा सके।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें