फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर-बानसूर रोड पर भीषण हादसा, बेकाबू होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो महिलाओं सहित तीन घायल

Thu, 25 Dec 2025 06:18 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के बानसूर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। चतुर्भुज गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो महिलाओं सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। कार की गति इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। कार गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और घायल अंदर फंसे हुए थे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त कार के दरवाजे खोलकर उसमें फंसे चालक और दोनों महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना, ग्रामीणों ने घायलों को एक निजी वाहन की सहायता से तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों को काफी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें- Rajasthan News:  पुष्कर के किशनपुरा मोड़ पर निजी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल; पांच की हालत गंभीर इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलने पर कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रहे हेड कॉन्स्टेबल शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुँचने से पहले ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर निकालकर सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें